
एटा,21अक्तूबर। विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के ब्रज प्रान्त के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान के द्वारा अस्थायी गौ आश्रय स्थल पवांस तथा गौ आश्रय स्थल मालवन विकास खण्ड सकीट का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान कुलदीप यादव व रामतीर्थ भी मौजूद रहे।
श्री चौहान ने कहाँ कि पवांस गौशाला में कुल 97 गोवंश है हरे चारे की व्यवस्था सन्तोषजनक नहीं थी।सफाई व्यवस्था ठीक थी।चौकीदार रमेश चन्द्र ने बताया कि एक वार मे 97 गौवंशो को एकबार मे 15kg रातव डाला जा रहा है। प्यार का भूसा खिलाया जा रहा है तथा गेहूं का भूसा दिखावे के लिए रखा हुआ है।
श्री चौहान ने कहाँ कि इसी तरह अस्थायी गौ आश्रय स्थल में हरा चारा प्यार मिलाकर दोपहर में 2बजे काटकर डाला जा रहा था। रामतीर्थ केयर टैंकर ने बताया कि गौशाला में कुल 250 गोवंश है।भूसा बिल्कुल नहीं डाला जा रहा है।मलावन गौशाला पर विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग द्वारा रातब भी दान दिया गया।
श्री चौहान ने कहाँ कि इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय एट को भी अवगत कराया जाएगा