जश्ने यौमें साबिर पाक की सजी महफिल

बरेली ।। शाहजहांपुर रोड परसौना स्थित वक़्फ़ दरगाह हज़रत सय्यद गौहर अ़ली अलमारूफ़ भीटा शाह बाबा रहमातुल्लाह अलैह पर दरगाह प्रमुख पीरे तरीक़त हज़रत शाह मोहम्मद वसीम मियां चिश्ती साबरी की सरपरस्ती में दरगाह की इन्तिजामिया कमेंटी की जानिब से विश्व प्रसिद्ध सूफी बुज़ूर्ग हज़रत ख़्वाजा सय्यद मख़दूम अलाउद्दीन अ़ली अहमद साबिर पाक रहमातुल्लाह अलैह की यौमें विलादत जन्मदिन के मौक़े पर महफ़िल सजाई गई ।
जिसमें साबिर पाक की ज़िन्दगी पर रौशनी डाली गई । इससे पहले क़ारी तौहीद नूरी ने क़ुरान की तिलावत से प्रोग्राम का आगाज़ किया और नातो मनक़बत का नज़राना पेश किया । दरगाह सचिव मोहम्मद रिज़वान साबरी ने कहा कि हुज़ूर साबिर पाक रहमातुल्लाह अलैह की विलादत 19 रविउल अव्वल 592 हिजरी को हुई थी ।
क़ुल शरीफ की रस्म अदा की गई । हज़रत शाह मोहम्मद वसीम मियां चिश्ती साबरी ने सभी के लिए दुआ फरमाई । लंगर तक़सीम किया गया । इस मौक़े पर दरगाह ख़ादिम तारिस साबरी , जाफर अन्सारी साबरी, नसरत साबरी , एहतेशाम साबरी , आमिर अ़ली, अतीक साबरी, जुल्फिकार उद्दीन, मोहम्मद उमर साबरी , ज़ाहिद अ़ली साबरी, अजहर उद्दीन आदि लोग मौजूद रहे ।