6 अक्टूबर को मैहर पहुंचेगी कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा

6 अक्टूबर को मैहर पहुंचेगी कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा

सी डब्ल्यू सी मेंबर कमलेश्वर पटेल करेंगे यात्रा का नेतृत्व

मैहर – भाजपा के कुशासन से त्रस्त मध्यप्रदेश की 7 करोड़ जनता के सत्ता के प्रति आक्रोश की मुखर अभिव्यक्ति के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश के विभिन्न जगहों से जनाक्रोश यात्रा निकाली है जिसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।इसी श्रंखला में 6 अक्टूबर दिन शुक्रवार को जनाक्रोश यात्रा मैहर पहुंचेगी। यात्रा का नेतृत्व कांग्रेस वर्किंग कमेटी मेंबर कमलेश्वर पटेल पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी संजय कपूर के साथ सतना जिले के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा प्रभारी प्रियदर्शन गौर एवं मैहर के कांग्रेस नेता करेगे।बुधवार 4 तारीख को यात्रा की तैयारियों के संबद्ध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमे यात्रा की व्यवस्थाओं यात्रा मार्ग के संबद्ध में विस्तृत चर्चा हुई।यात्रा में शहर के मध्य स्थित घंटाघर में जनसभा के साथ सुबह 10:00 बजे प्रारंभ होकर चौरसिया मोहल्ला बाबा तालाब बड़ी माई ओयला बरही जीतनगर में नुक्कड सभा के पश्चात अहरी टोला सतना रोड से होते हुए उचेहरा की ओर प्रस्थान कराने का निर्णय लिया गया।बैठक में सभी सभी बिंगो के पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं एवं आमजन से को यात्रा में सम्मिलित होने की अपील की गई साथ ही सभी के दायित्व भी सुनिश्चित किए गए हैं ताकि व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी शेष न रहे। बैठक के दौरान कोरी समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कोरी का सभी कांग्रेस जनों ने अंग वस्त्र एवं मां शारदा का चित्र भेंट कर भी सम्मान किया बैठक में प्रदेश महासचिव धर्मेश घई ब्लॉक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा का अध्यक्ष अमजद खान संगठन मंत्री रामवतार चौरसिया वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव चौरसिया नागेंद्र नाथ बड़गैया मनीष तिवारी महेंद्र पटेल अमृतलाल पटेल प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस शशि मिश्रा सेवा दल जिला अध्यक्ष अरुण तने मिश्र प्रदेश सचिव युवक कांग्रेस बृजेंद्र शर्मा शिवम पांडे युवा किसान महामंत्री गुड्डा अलीम अध्यक्ष सौरभ शर्मा अखिल मिश्रा अमृतलाल पटेल वरिष्ठ पार्षद राज बाबू सिंह रमेश प्रजापति मुनी चौरसिया सोमदत्त साकेत मंडलम अध्यक्ष राम सिंह बुंदेला अक्षय कुमार दहिया अयोध्या कुशवाहा सेक्टर अध्यक्ष राजकुमार प्रजापति कुंजीलाल कुशवाहा राजा राम कुशवाहा सुनील कोरी सुरेश कोरी आनंद मिश्रा शुभम त्रिपाठी अजय विश्वकर्मा शुभम सोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks