संचारी रोग अभियान केवल शहर तक ही समिट कर रह गया है

ग्रामीण क्षेत्रो मे फेल रही है डेंगू जैसी भयानक वीमारी
स्वाशथ्य विभाग केवल शहर मे ही संचारी रोग अभियान चलाकर ग्रामीण क्षेत्रो को वीमारी मुक्त वना रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केवल सरकार द्वारा योजनाओं के लिए आया वजट ही देखते है जनपद की जनता से कोई सरोकार नही

एटा समाचार
शासन के निर्देशानुसार जनपद भर मे मुख्य चिकित्सा विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है!
शासन और प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूकता करने की सच्चाई ये है कि पिछले एक महीने से रारपट्टी गांव मे संचारी रोग डेंगू ने अपने पांव पसार रखें है!इसकी जानकारी ना स्वास्थ्य विभाग को ना इन जागरूकता करने वाले इन लोगों को गांव में भया-भहता की स्थिति बनी हुई है!
एक ही परिवार के सभी सदस्य डेंगू से पीड़ित है, पूरे गांव मे ऐसा कोई घर नहीं जहां डेंगू का मरीज़ नहीं हो
पूरे गाँव में जिस तरह से डेंगू ने अपने पैर पसारे हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम गाँव तक नहीं पहुंच रही,,, ना ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से और ना ही पंचायत की तरफ से,,किसी प्रकार का कोई भी डेंगू रोधी छिड़काव नहीं हो रहा है!
सभी मरीज व्यक्तिगत रूप से अपना इलाज करा रहे हैं!
जो सक्षम है वह जिले से बाहर अपना इलाज करा रहे हैं और जो सक्षम नहीं है वह झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा ले रहे हैं!
ऐसे में यदि कोई जनहानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
जब कि पूर्व मे अगर कोई वीमारी अपने पेर पसारे उससे पहले ही स्वास्थ्य विभाग उस विमारियों की रोक थाम के लिए ग्रामीण क्षेत्रो मे वीमारी फैलाने वाले कीटाडुओ को मारने के लिए छिड़काव करता था ओर इन भयानंक विमारियों से लोगो को काफी राहत मिलती थी । लेकिन अव तो केवल सरकार द्वारा वीमारी रोकथाम के लिए जो वजट आता है वो केवल संचारी रोग की रेली निकाल कर रोग मुक्त जनपद कर दिया जाता है जब कि धरातल पर देखा जाये तो संचारी रोग रोकथाम के लिए आम जन मानस के लिए कोई सुबिधा नही है यह केवल फ़ाइलो तक ही सिमित रह जाती है
ओर जो प्रदेश सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग मे वीमारियों के रोक थाम के लिए वजट आता है उस वजट को विभागीय अधिकारी व कर्मचारी वंदर बाट कर हजम कर जाते है ।
सूत्रों ने वताया है कि स्वास्थ्य विभाग के एक बड़े अधिकारी ने जनपद कासगंज के अमापुर क्षेत्र मे एक १००विघा का वाग भी खरीदा है यह सोचनीय विषय है कि आखिर इतना पैसा कहा से आया क्या यह अधिकारी अपनी सेलरी से इतना सव कुछ कर सकते है ।
रिपोर्ट__दिनेश चंद्र शर्मा(व्यूरो चीफ)दैनिक समाचार पत्र वसंत की सत्ता एव् राष्ट्रीय कोहिनूर एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks