1090,112,1076,1098,108 की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग हेतु जागरूक किया जायेगा

सत्यम शर्मा
बरेली

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत “शक्ति दीदी” प्रोजेक्ट को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु आज दिनांक 03.10.2023 को पुलिस लाइन, जनपद बरेली में श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली की उपस्थिति में एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में डा0 दीपशिखा अहिबरन, क्षेत्राधिकारी आंवला द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम/रैली का आयोजन किया गया । जिसमें जनपद बरेली के नगर/ग्रामीण थाना क्षेत्रों से महिला पुलिस अधि0/कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया


शक्ति दीदी अभियान के तहत जनपद के समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जायेगा। महिला बीट पुलिस कर्मियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक “शक्ति दीदी” के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जायेगा। महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बरों जैसे- 1090,112,1076,1098,108 की जानकारी देते हुए इनके प्रयोग हेतु जागरूक किया जायेगा । साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जायेगी। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया जायेगा


कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय , क्षेत्राधिकारी कार्यालय आदि अधिकारीगण/कर्मचारीगण उपस्थित रहे

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks