संचारी रोग जागरूकता अभियान की खिल्ली उड़ाते ये फोटो जीबी लोग

शासन के निर्देशानुसार जनपद भर मे मुख्य चिकित्सा विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाना है कलेक्ट्रेट सभागार से नित प्रतिदिन कोई ना कोई संस्था संचारी रोगों पर लोगों को ज्ञान बांटने के नाम पर निकलती है!
लेकिन यह ज्ञान सिर्फ फोटो खींचने तक सिमित है लोगों को जागरूक करने के लिए निकलने वाले लोग दूसरे दिन अखबार की प्रतियों में अपना फोटो खगालते हुए नजर आते हैं!
जागरूकता के नाम पर किसी एक व्यक्ति को जागरूक नहीं कर सकते!
शासन और प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूकता करने की सच्चाई ये है कि पिछले एक हफ्ते से रारपट्टी गांव मे संचारी रोग डेंगू ने अपने पांव पसार रखें है!
इसकी जानकारी ना स्वास्थ्य विभाग को ना इन जागरूकता करने वाले इन लोगों को गांव में भया-भहता की स्थिति बनी हुई है!
एक ही परिवार के सभी सदस्य डेंगू से पीड़ित है, गांव में स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं पहुंच रही,,, ना ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से और ना ही पंचायत की तरफ से,,किसी प्रकार का कोई भी डेंगू रोधी छिड़काव नहीं हो रहा है!
सभी मरीज व्यक्तिगत रूप से अपना इलाज कर रहे हैं!
जो सक्षम है वह जिले से बाहर और जो सक्षम नहीं है वह झोलाछाप डॉक्टरों का सहारा ले रहे हैं!
ऐसे में यदि कोई जनहानि होती है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?