शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म

शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म

एटा, । शिक्षक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देते हुए दो बार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वायरल होने पर वीडियो घरवालों तक पहुंच गया। इसके बाद मां ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को पकड़कर जेल भेज दिया है।
थाना रिजोर के एक गांव निवासी छात्रा गांव निधौली खुर्द स्थित स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उसी स्कूल में आरोपी शाहरुख खान निवासी निधौलीखुर्द भी पढ़ाता है। स्कूल के ऊपर कमरे बने हुए हैं। आरोपी ने छात्रा को दूसरी मंजिल पर बने कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो भी बना लिया। गुरुवार रात को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो घरवालों तक पहुंच गया। बेटी से बात करने के बाद मां उसे लेकर शुक्रवार सुबह थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया। रिजोर थाने के एसएचओ ने बताया कि आरोपी ने दो बार छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बनाया था। वह छात्रा को डरा-धमकाकर दरिंदगी कर रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। सीओ सकीट संगम लाल मिश्रा ने बताया कि शिक्षक स्कूल के प्रथम तल पर ही रहता है। वह धमकाकर दुष्कर्म कर रहा था।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks