
यूपी के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के काफिले में चल रही कार प्रयागराज के मेजा रोड़ में दुर्घटना ग्रस्त हो गई। यह संयोग ही था कि कोई अनहोनी नहीं हुई। कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया और मंत्री आशीष पटेल को हल्की चोटे आई है। मेजा रोड़ के स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। मंत्री आशीष पटेल क़ाफ़िले के साथ मिर्जापुर आ रहे थे। आज उनका मैरिज इन्वर्सरी भी है, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी मिर्जापुर में ही मौजूद हैं। मंत्री आशीष पटेल अपना वैवाहिक वर्षगांठ मनाने के लिए मिर्जापुर जा रहे थे।