चंदौली एवं मिर्जापुर में फर्जी पत्रकारों की बाढ़

चंदौली एवं मिर्जापुर में फर्जी पत्रकारों की बाढ़*
*प्रेस अधिनियम एवं सरकार के नियमों के अपूर्ण मानक एवं फर्जी यूट्यूब चैनलों के माध्यम से तथाकथित फर्जी पत्रकारों द्वारा वसूली का धंधा जोरों  पर*
*पत्रकारिता की मर्यादा तोड़कर छोटे व्यवसाईयों ,अस्पतालों, नर्सिंग होम, डायग्नोस्टिक सेंटर मठ मंदिरों को टारगेट बनाते हैं तथाकथित फर्जी पत्रकार*।
*रंगदारी एवं दलाली में लिप्त  फर्जी तथा कथित पत्रकारों के ऊपर  कई आपराधिक मामले  दर्ज होने की सूचना*
*उत्तर प्रदेश सरकार एवं प्रेस काउंसिल भारत, सर्वोच्च जांच एजेंसियों को पत्र लिखकर फर्जी न्यूज़ चैनल एवं समाचार पत्रों तथा तथाकथित फर्जी पत्रकारों की सूची भेज कर कराईं जाएगी जांच पड़ताल की मांग उनके आय के सभी स्रोतों की जांच भी कराई जाएगी।*

*चंदौली*– वरिष्ठ समाजसेवी एवं पत्रकार भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राज्य डिप्टी चेयरमैन रामजनम सिंह चौहान ने कहां कि चंदौली एवं मिर्जापुर में वर्तमान में कुछ फर्जी पत्रकारों का जाल बिछा हुआ हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार एवं समाज कार्यकर्ताओं का राष्ट्रीय संगठन है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाना पत्रकारिता को मजबूत करना  भारतीय मीडिया फाउंडेशन का उद्देश्य है चाहे कोई भी हो अगर वह भ्रष्टाचार और रंगदारी के धंधे में लिप्त है तो उसके खिलाफ सरकार को पत्र लिखकर कार्रवाई कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ताओं को एक मंच पर संगठित करने के अभियान में लगा है और उनके अधिकार सम्मान सुरक्षा के सवाल पर अपना आवाज बुलंद करता है यह कार्य नियंत्रण जारी है और जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसी भी अखबार एवं चैनल से जुड़े हुए पत्रकार होंगे उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करने का कार्य किया जाता है  और निरंतर किया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks