जरा ढूँढो ‘मर्यादा की नाक’ कहाँ है?

जरा ढूँढो ‘मर्यादा की नाक’ कहाँ है?

लोग कह रहे हैं कि कल संसदीय मर्यादा की नाक कटी लेकिन कटेगी कैसे?

संसदीय मर्यादा तो 2014 से ही नाक विहीन है।

जिनकी वजह से ये सब हुआ,उनकी स्वयं की नाक कहाँ है?

चेहरे पर तो दिखती नहीं, अगर तलवे में हो तो काटने से फ़ायदा क्या? मतलब तो चेहरे वाली नाक कटने से है।

क्या पता चेहरे पर हो भी लेकिन स्टील की बनी होगी, फिर कटेगी कैसे?

और हो सकता है कि नाक को साथ लेकर चलते ही न हों, कहीं छुपाके रखते हों।

हो सकता है कि इस गालीबाज़ को अपनी नाक कटने की चिंता इसलिए न हो क्यों कि ये स्वयं किसी और बलशाली की नाक का बाल हैं।

अब ये जिनकी नाक का बाल हैं, उनकी नाक का क्या हाल है?

जरा आप ही पता करो कि उनकी नाक कहाँ हैं,कहीं कट तो नहीं गई?

अगर नाक पहले से है ही नहीं, तो कटने का सवाल ही कहाँ से पैदा होगा?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks