भारत सरकार ने #कनाडा के नागरिकों को वीज़ा देने पर रोक लगा दी है।

इससे क्या फ़र्क़ पड़ेगा?
क्या यूपी, बिहार में नौकरी की लाइन में कनाडा के हज़ारों नागरिक खड़े हैं?
इस देश में अपने तथाकथित दिग्गजों ने कूटनीति का मज़ाक़ बना के रख दिया है।
जब कूटनीति से ही, आप आतंकवाद पर #पाकिस्तान को अलग-थलग कर सकते हो तो कनाडा पर भी #खालिस्तान के मुद्दे पर कूटनीतिक दबाव बनाया जा सकता था,तो कॉन्फ़्रोंटेशन का रास्ता क्यों?
जब दुश्मन देश के राष्ट्रपति को आप झूला झुला सकते हो, हाथ बांधे खड़े हो सकते हो, तो G-20 के दौरान कनाडा के PM को भी यथोचित सम्मान देने में क्या दिक़्क़त थी?
कनाडा से बने बनाये रिश्तों को तोड़ने में कौन सी बुद्धिमत्ता है?
अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया सहित कनाडा के सभी यूरोपियन allies साथ खड़े नज़र आ रहे हैं।
‘मोदी है तो मुमकिन है’ जैसे जुमलेबाज़ी, हटधार्मिकता का डिप्लोमेसी में कोई स्थान नहींनहीं
ये कूटनीतिक विफलता नहीं तो और क्या है?