
एटा,जलेसर के आईटीआई विद्युत फीडर पर हुई बीयर पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में फीडर पर तैनात एसएसओ को ऑन ड्यूटी बीयर पार्टी करते हुए देखा जा रहा है।
वायरल वीडियो में जलेसर के विघुत विभाग के कर्मचारी बिजलीघर पर आँन ड्यूटी बीयर पीते दिखाई दे रहे हैं। इसमें आईटीआई बिजलीघर पर तैनात एसएसओ की टेबल पर बीयर का डिब्बा रखा हुआ हैं। साथ में नमकीन के पाऊच भी रखे हुए हैं। एसएसओ का नाम गोपाल बताया जा रहा हैं। इनको न तो जेई का डर और न ही एसडीओ से लेकर एसई तक का डर है। नशे में धुत एसएसओ की लापरवाही बीयर पीते समय सामने आई है।