बाइक सवारों ने सराफ से 90 हजार, लैपटॉप लूटे


एटा,अलीगंज, । दुकान बंदकर घर लौट रहे बाइक सवार सराफ को बाइकसवार लुटेरों ने ओवरटेक कर रूकवा लिया और नकदी, लैपटॉप लूट लिया। ग्रामीणों को देख लुटेरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए लुटेरे अलीगंज की तरफ भाग गए। मामले की जानकारी पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चेकिंग अभियान चलाकर लुटेरों की तलाश शुरू की। पीड़ित ने दो लुटेरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली अलीगंज के गांव पचंदा निवासी हेमंत कुमार पुत्र कृपाल कुमार शाक्य सराफा है और मोहल्ला मेवाती में शंकर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। दुकान बंद करने के बाद गांव लौट रहे थे। शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे अमरौली रोड गांव पचंदा के पास पहुंचे। वहीं पर बाइक सवार लुटेरों ने ओवरटेक कर बाइक रूकवा ली और तमंचा तान दिया। तमंचा के बल पर लुटेरों ने 90 हजार रूपये, लैपटॉप लूट ले गए।

ग्रामीणों तथा भेड़ चराकर लौट रहे लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। बाइक सवार लुटेरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग करते हुए लुटेरे अलीगंज की तरफ भाग गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी पर इंस्पेक्टर क्राइम बेगराम कश्यप, एसआई विजय चौरसिया फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और लुटेरों की तलाश में चेकिंग कराई। लुटेरे हत्थे नहीं चढ़ सके। पीड़ित ने बाइकसवार दो लुटेरों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। अलीगंज पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।

युवक ने डंडा डालकर गिराने का किया था प्रयासघटना के दौरान कुछ लोग भेड़ चराकर लौट रहे थे। घटना करके भाग रहे लुटेरों को गिराने के लिए लोगों ने डंडा भी फेंका था। लुटेरे काफी तेज गति से बाइक लेकर चले गए। घिरता देख लुटेरों ने फायरिंग की। घटना के गांव के पास ही हुई है। पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।

मामले की जानकारी पर पुलिस पहुंची है। बाइक से बैग गिरने के बाद लुटेरे ले गए है ऐसी जानकारी आई है। पुलिस मौके पर है। जांच की जा रही है।

सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज एटा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks