
थाने से टायर चोरी के मामले में मुकदमा
कासगंज, । ढोलना थाना परिसर में एक घटना संबंधित खडे कैंटर वाहन के टायर मय रिम के चोर चुरा ले गए। इस मामले में थाना के मुख्य आरक्षी धर्मप्रकाश ने चोरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में मुख्य आरक्षी ने बताया है कि गत 18 सितंबर की रात में अज्ञात चोरों ने कैंटर वाहन के दो टायर मय रिम के चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग में कुछ लोग गाड़ी के पास घूमते हुए व गाड़ी हिलते दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में थाना प्रभारी रामप्रकाश गौतम ने पुलिस टीम के साथ चोरों की तलाश शुरू कर दी।
इस दौरान पुलिस टीम ने चोरी गए टायरों के साथ ज्ञान सिंह पुत्र राम सिंह निवासी नगला मुण्डा थाना अमांपुर एवं सतीश पुत्र सोरन निवासी नगला वाले थाना कोतवाली कासगंज को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।