
एटा ! राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से प्राप्त एक्शन प्लान के अन्तर्गत तथा अनुपम कुमार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जनपद न्यायाधीश के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कमालुद्दीन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा वन स्टाप सेन्टर एवं शेल्टर होम का निरीक्षण किया गया।
इस निरीक्षण में सचिव द्वारा वन स्टाप सेन्टर एवं शेल्टर होम में उपस्थित समस्त कर्मचारियों के बारे में पूँछा एवं उनकी उपस्थिति-पंजिका का निरीक्षण किया। वर्तमान में वन स्टाप सेन्टर में 02 महिलाएँ हैं। इसके अतिरिक्त सचिव द्वारा शेल्टर होम का भी निरीक्षण किया गया। शेल्टर होम में रुकने वाली महिलाओं का भी निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त भोजनालय कक्ष का भी निरीक्षण किया गया, जिसमें रुकने वाले महिला एवं पुरुषों के भोजन की पर्याप्त भोजन सामग्री पायी गयी। शेल्टर होम की अधीक्षिका द्वारा बताया गया कि इसकी निगरानी नगर पालिका परिषद द्वारा की जाती है।
इस निरीक्षण में सचिव ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी महिला किस समय आई व किस समय गई इसका पूर्ण विवरण आगन्तुक पुस्तिका में दर्ज करें एवं समय -समय पर इसकी आख्या कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत करायें।
इस निरीक्षण के आयोजन पर वन स्टाप प्रबन्धक जागृति चतुर्वेदी, गरिमा अर्चना चौहान, वंदना, सुषमा सिकरवार एवं समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।