पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गए


एटा,परिवार परामर्श केंद्र एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में महिला थाना कैंपस स्थित नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज दिनांक 22.09.2023 को मतभेद के कारण परिवार टुटने की कगार पर खड़े दो परिवारों को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए तैयार किया गया

विवरण–
1. वादी– श्रीमती चांदनी पुत्री जमील निवासी ग्राम मोहनपुर अवागढ़ जिला एटा
प्रतिवादी– नासिर पुत्र हनीफ निवासी भुडासी थाना हरदुआगंज जिला एटा

2. वादी श्रीमती सोमवती पुत्री प्रभु दयाल निवासी गढ़वाला थाना पिलुआ जिला एटा
प्रतिवादी– संजीव पुत्र रामलाल निवासी गढ़वाला थाना पिलुआ जिला एटा दोनों परिवारों की आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श में पत्रावली प्रचलित थी। उक्त को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गए। आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह, म0हे0कां0 मिथलेश, म0कां0गौरी पूजा काउंसलर नीलम गुप्ता, बृजबाला वशिष्ठ उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks