
एटा- थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार।
जनपद में सुदृढ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त अशोक कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम मेंहनी थाना मारहरा जनपद एटा को दिनांक 21.09.2023 को समय करीब 20.00 बजे मेहनी रोड तेल डिपो के पास से एक कपडा के थैले में 20 टेट्रा पैक देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मु0अ0सं0 169/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मारहरा एटा पर पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- अशोक कुमार पुत्र हाकिम सिंह निवासी ग्राम मेंहनी थाना मारहरा जनपद एटा
बरामदगी का विवरण –
- 20 टेट्रा पैक देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम-
- उ0नि0 श्री अनिल यादव
- है0का0 437 राजेश कुमार