
आपको अवगत कराना है कि कल दिनांक 23.09.2023 को प्रातः 10:00 बजे से अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले तहसील स्तरीय मासिक पंचायत का आयोजन एटा सदर तहसील में किया जाएगा उक्त बैठक में सर्वप्रथम संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा निरंतर उठाई जा रही जन समस्याओं का समाधान न होने की वजह से किसान, मजदूर, नौजवानों में काफी आक्रोश व्याप्त है संगठन की तरफ से कई बार शासन – प्रशासन को किसान, मजदूर, नौजवानों के द्वारा समस्याओं का समाधान करने हेतु समय-समय पर पर्याप्त समय भी दिया गया है लेकिन आज तक धरातल पर जन समस्याओं का समाधान नहीं कराया गया है उपरोक्त परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए यह तय किया गया है कि कल की मासिक पंचायत में अग्रिम आंदोलन की व्यापक रणनीति बनाई जाएगी संगठन के समस्त सम्मानित पदाधिकारी / कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों से निवेदन है कि आप अधिक से अधिक संख्या में समय से उक्त पंचायत में पहुंचकर अग्रिम कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका अदा करें तथा समस्त सम्मानित पत्रकार साथी दिन में 12:00 बजे सादर आमंत्रित है।