
परिक्षेत्र के जनपद अलीगढ़, एटा, हाथरस एवं कासगंज में प्रचलित निर्माण कार्यों की प्रगति के सम्बन्ध में परिक्षेत्रीय कार्यालय पर उप महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ द्वारा वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गयी।
उ0प्र0 शासन द्वारा समय-समय पर स्वीकृत निम्नांकित वृहद निर्माण कार्य परिक्षेत्रीय जनपदों में प्रचलित हैं:-
जनपद अलीगढ़–
- 05 थानों जवॉं, टप्पल, लोधा, कोतवाली, सिविल लाईन पर पुलिस कर्मियों के हॉस्टल/ बैरक/ मैस/ शौचालयों एवं विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• श्रेणी-सी की विधि विज्ञान प्रयोग शाला का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• 04 थानों क्रमश: रोरावर, महुआखेड़ा, गोरई, गोधा के भवन का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• क्षेत्राधिकारी बरला के आवास एवं कार्यालय का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• नई पुलिस लाईन्स में 200 पुरूष कर्मियों के लिए बहुमंजिला बैरक का निर्माण कार्य प्रचलित है।
जनपद एटा
• 16 थानों पर महिला/पुरूष पुलिस कर्मियों के हॉस्टल/ बैरक/ मैस/ शौचालय एवं विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• पुलिस लाईन्स में जिमनेजियम हेतु बड़े कक्ष एवं 200 व्यक्तियों की क्षमता की बहुमंजिला बैरक का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• फायर स्टेशन अलीगंज एवं फायर स्टेशन जलेसर के भवनों का निर्माण कार्य प्रचलित है।
जनपद हाथरस
• पुलिस लाईन्स में पुलिस कर्मियों के 02 बहुमंजिला बैरक का निर्माण कार्य प्रचलित है।
जनपद कासगंज
• नई पुलिस लाईन्स के भवनों का निर्माण कार्य प्रचलित है।
• पुलिस लाईन्स में महिला पुलिस कर्मियों के लिए हॉस्टल का निर्माण कार्य प्रचलित है।
कार्यदायी संस्था
यह निर्माण कार्य उ0प्र0 शासन के निर्देशानुसार आवास विकास परिषद, पुलिस आवास निगम, राजकीय निर्माण निगम, यू0पी0 प्रोजेक्ट कारपोरेशन लि0, लोक निर्माण विभाग, सी एण्ड डीएस जल निगम द्वारा सम्पादित कराये जा रहे हैं।
यह कार्य उ0प्र0 शासन की विशेष प्राथमिकता सूची में सम्मिलित हैं, जिसमें से निम्नांकित कार्य लगभग पूर्ण हो चुके हैं, जो शीघ्र ही पुलिस विभाग को हस्तांतरित किये जायेंगे:-
जनपद अलीगढ़
• 03 थानों क्रमश: जवॉं, लोधा व सिविल लाईन पर पुलिस कर्मियों के हॉस्टल/बैरक/ मैश/शौचालय एवं विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
• थानों रोरावर के भवन का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
जनपद एटा
• पुलिस लाईन्स में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बहुमंजिला बैरक का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
• फायर स्टेशन अलीगंज के भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
जनपद हाथरस
• पुलिस लाईन्स में पुलिस कर्मियों के 01 बहुमंजिला बैरक का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है।
जनपद कासगंज
• नवसृजित जनपद कासगंज की पुलिस लाईन्स वर्तमान में अस्थायी रूप से राजकीय पॉलीटेक्निकल कॉलेज कासगंज के भवनों में अस्थायी रूप से प्रचलित है। उ0प्र0 शासन द्वारा जनपद कासगंज में नयी पुलिस लाईन के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण हेतु रू0 186.56 लाख की स्वीकृत किया गया। उ0प्र0 शासन द्वारा पुलिस लाईन कासगंज के निर्माण कार्यों हेतु पुलिस आवास निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया। माह नवम्बर-2018 में पुलिस लाईन कासगंज का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ। नयी पुलिस लाईन्स के भवनों का निर्माण कार्य माह दिसम्बर-2023 तक पूर्ण हो जायेगा। नववर्ष 2024 के अवसर पर नये भवनों में जनपद कासगंज की पुलिस लाईन स्थापित हो जायेगी।
• इसके अतिरिक्त परिक्षेत्रीय कार्यालय में नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों एवं महिला आगंतुकों के लिए पिंक टायलेट का निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया तथा पुलिस कर्मियों के बैरक का निर्माण कार्य भी पूर्ण हुआ।
थाना पर हॉस्टल/बैरक/मैश/शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण होने से थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी तथा विवेचना कक्ष का निर्माण कार्य पूर्ण होने से विवेचना को विवेचना सम्पादित करने हेतु अच्छा माहौल प्राप्त हो सकेगा, जिससे उनकी कार्य दक्षता/क्षमता में वृद्धि होगी।
थाना रोरावर का निर्माण कार्य पूर्ण होने से शासन की मशां के अनुरूप जहॉं अपराधों पर नियंत्रण और प्रभावी ढंग से हो सकेगा, वहीं दूसरी ओर आम जनता में सुरक्षा की भावना जागृत होगी।