
एटा– थाना जलेसर पुलिस को मिली सफलता, एक अभियुक्त को 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित किया गया गिरफ्तार, 24 के अंदर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में किया गया प्रेषित। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अवैध शराब व शराब तस्करों के विरूध्द चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलेसर पुलिस द्वारा अभियुक्त अर्जुन पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी साथा नवीपुर थाना जलेसर जनपद एटा को दिनांक 20.09.23 को समय 21.00 बजे रेलवे फाटक अवागढ रोड जलेसर से 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर पर मुअस0– 335/2023 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध 24 घंटे के अंदर आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
- अर्जुन पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी साथा नवीपुर थाना जलेसर जनपद एटा
बरामदगी का विवरणः-
- 21 क्वार्टर अवैध देशी शराब
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 श्री शाहिद अली
- का0 गजेन्द्र सिंह
- का0 भानचन्द।