
मनस्विनी मिश्रा उत्कृष्ट मॉडल बनाने के लिए हुईं पुरस्कृत
एटा,अखिल भारतीय शिक्षा संस्था विद्या भारती से संबंद्ध भारतीय शिक्षा समिति ब्रज प्रदेश द्वारा विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया ।इसमें ब्रज प्रदेश में स्थित सभी सरस्वती विद्या मंदिरों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ये प्रतियोगिताएं जिला कासगंज के द्रौपदी देवी जाजू सरस्वती कन्या इंटर कॉलेज में संपन्न हुईं।3 दिन में संपन्न हुईं प्रतियोगिताओं में सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल जी.टी. रोड, एटा की कक्षा 8 की छात्रा मनस्विनी मिश्रा पुत्री डॉ. आशुतोष मिश्र ने बाल वर्ग के नवाचार में प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूस्खलन पर प्रस्तुत किए गए इस प्रदर्श को विशेष रूप से प्रशंसा प्राप्त हुई। साथ ही इसके प्रस्तुत प्रस्तुतीकरण की भी सभी निर्णायकौं ने भूरि भूरि प्रशंसा कर उसे स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। बाल वर्ग के नवाचार में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर संस्था के अध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, प्रबंधक वीरेंद्र कुमार वार्ष्णेय, सर्वेश बाबूदीक्षित ,मनमोहन राठी ,डॉ राजेश सक्सैना, प्रेमचंद उपाध्याय डॉ प्रेमी राम मिश्र आदि ने हार्दिक बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की