कुकुरमुत्तों की तरह उपज गये हैं अल्ट्रासाउंड व प्राइवेट नर्सिंग होम

एटा 21,सितम्बर।विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग के प्रान्त अध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहाँ कि शहर में कुकुरमुत्तों की तरह उपज गये हैं अल्ट्रासाउंड व प्राइवेट नर्सिंग होम जिसमें हमारी भोली भाली जनता का खुलेआम शोषण हो रहा है तथा सूत्रों द्वारा पता चला है कि शहर में डिग्री धारक डॉक्टर भी भोली वाली जनता को लूटने में लगे हुए हैं जांच की जरूरत है तव भी नही जरूरत है फिर भी करा रहे तथा सेटिंग के मेडिकल की दवाई लिखकर उसके एवज में मोटी रकम कमीशन के रूप मे वसूलते है।मरीज को प्रिंट रेट पर दवाई दी जाती है। लेकिन इस और किसी भी प्रशासनिक अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है।
श्री चौहान ने कहाँ कि हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की जनता को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा भ्रष्टाचार मुक्त करने का बीड़ा उठाया है लेकिन यह प्राइवेट चिकित्सक मुख्यमंत्री जी के सपने को पूरा नहीं होने देंगे लेकिन विश्व हिन्दू परिषद गौ रक्षा विभाग द्वारा ऐसे लोगों की सूची तैयार की जाएगी जो की हमारे प्रदेश की जनता को लूटने में लगे हुए हैं ऐसे लोगों की सूची शीघ्र ही जिला अधिकारी महोदय एटा व माननीय मुख्यमंत्री जी को सौंपी जाएगी तथा भोली भाली जनता को किसी भी हाल में लूटने नहीं दिया जाएगा।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks