
एटा- थाना राजा का रामपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा नाबालिग के अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा मुअसं0– 88/2023 धारा 363, 366, 376बी, 328 भादवि व 4(2) पोक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी नहर मोर्चा थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को आज दिनांक दिनांक 21.09.2023 को गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता
- सोनू कुमार पुत्र श्री कृष्ण निवासी नहर मोर्चा थाना राजा का रामपुर जनपद एटा।
गिरफ्तार करने वाली टीम–
- उ0नि0 श्री पुलकित शर्मा
- हे0कां0 उपेंद्र सिंह
- कां0 ओमप्रकाश