
आगरा,ज्योतिष समूह ग्रुप के तत्वावधान मे अक्षय एक्सीलेंस अवार्ड समारोह 03 सितम्बर 2023 होटल रेडिसन व्लू पश्चिम विहार नई दिल्ली मे आयोजित हुआ। जिसमे आगरा शहर की युवा एस्ट्रोलाॅजर न्यूमैरोलाॅजिस्ट एवं वास्तु की जानकार पूनम दीक्षित जी के सराहनीय कार्य को देखते हुए प्रख्यात ज्योतिषी श्री अनिल वत्स जी व श्री मानवेंद्र रावत जी द्वारा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। माननीय श्री भानु चंद्र गोस्वामी आई ए एस जिलाधिकारी महोदय जनपद आगरा के द्वारा वास्तुकार न्यूमैरोलाॅजिस्ट एवं ज्योतिषाचार्य पूनम दीक्षित को महिला आत्मनिर्भरता के क्षेत्र एवं उनकी योग्यता के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। तथा दिनांक 23 सितम्बर 2023 को आयोजित होने वाले ज्योतिष सम्मेलन मे पूनम दीक्षित जी को वी वी आई पी गेस्ट के रुप मे आमंत्रित किया गया है ।
माननीय श्री भानु चंद्र गोस्वामी आई ए एस जिलाधिकारी महोदय जनपद आगरा द्वारा वास्तुकार न्यू मैरोलाॅजिस्ट एवं ज्योतिषाचार्य पूनम दीक्षित को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए।