तीन दिन के लिए यमुना एक्सप्रेस वे हो रहा बंद, पहली बार होगा ऐसा. जानें कारण

तीन दिन के लिए यमुना एक्सप्रेस वे हो रहा बंद, पहली बार होगा ऐसा. जानें कारण

11 सालों में पहली बार यमुना एक्सप्रेस वे वाहनों के आवागमन के लिए बंद होने जा रहा है. 22 से 24 सितंबर तक तीन दिन तक यमुना एक्सप्रेस वे पर कोई भी वाहन न तो आ सकेगा और न ही जा सकेगा. इसका कारण है ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने जा रही MotoGP भारत रेस.

भारत में पहली बार होगी MotoGP रेस
दो पहिया मोटर स्पोर्टिंग रेस MotoGP भारत में अपनी शुरुआत करने जा रही है. ग्रेटर नोएडा में बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में विश्वस्तरीय ड्राइवर एक दूसरे के खिलाफ टक्कर देंगे. मोटर स्पोर्ट रेस फार्मूला वन के जाने के बाद भारत मे ंवापसी कर रही है. इस बाइक रेसिंग का आयोजन 22 से 24 सितंबर तक तीन दिनों के लिए होगा, जहां दुनियाभर के टॉप बाइक रेसर्स नजर आएंगे.

एक्सप्रेस वे होगा बंद, रूट डायवर्जन जारी
MotoGP रेस के कारण यमुना एक्सप्रेस वे पूरी तरह से वाहनों के आवागमन के लिए बंद रहेगा. 11 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है. आगरा से नोएडा आने के लिए लोगों को वैकल्पिक मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग का इस्तेमाल करना होगा. मथुरा और अलीगढ़ से नोएडा की ओर आने वाले वाहन भी यमुना एक्सप्रेस वे पर इस दौरान नहीं आ सकेंगे.

हजारों वाहन चालकों होगी परेशानी
यमुना एक्सप्रेस वे बंद होने के कारण हजारों वाहन चालकों को परेशनी का सामना करना पड़ सकता है. यमुना एक्सप्रेस वे से हजारों वाहन रोजाना गुजरते हैं. यह एक्सप्रेस वे रिंग रोड और लखनऊ एक्सप्रेस वे से भी कनेक्ट हैं जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश से आने वाले वाहन भी अब यमुना एक्सप्रेस वे पर नहीं जा सकेंगे जिससे काफी ज्यादा परेशानी होगी.

एनएच 19 पर होगा भार
यमुना एक्सप्रेस वे बंद होने के कारण आगरा होकर दिल्ली व नोएडा जाने वाले वाहनों को आगरा दिल्ली हाइवे एनएच 19 होकर गुजरना होगा. ऐसे में काफी ज्यादा वाहनों का भार इस हाइवे पर बढ़ जाएगा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks