07 अभियुक्तों को 79210 रुपये नगद व 52 ताश के पत्तों सहित जुआ खेलते हुए किया गया गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा 07 अभियुक्तों को 79210 रुपये नगद व 52 ताश के पत्तों सहित जुआ खेलते हुए किया गया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के नेतृत्व में जुआ एवं सट्टे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दिनांक 19.09.23 को समय करीब 19.41 बजे चैकिंग के दौरान सुभाष चौक के पास से जुआ खेलते हुए 07 अभियुक्तों को 52 पत्ते ताश व 79210 रुपये तथा 05 मोबाइल सहित गिरफ्तार किया गया, गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर पर मुअसं0– 708/23 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता–

  1. दीपक पुत्र दिनेश निवासी कैलाशगंज चौक कस्बा थाना कोतवाली नगर एटा
  2. गुड्डू उर्फ इसरत अली पुत्र मौहम्मद अली निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर एटा
  3. आशीष पुत्र राकेश कुमार निवासी घण्टा घर थाना कोतवाली नगर एटा
  4. नितिन पुत्र हरिओंम गुप्ता निवासी न्यू रेवाडी मोहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा
  5. सनी पुत्र अब्दुल कामिल निवासी न्यू रेवाडी मोहल्ला थाना कोतवाली नगर एटा
  6. राजीव कुमार उर्फ राजू पुत्र अजय सिंह निवासी पीपल अड्डा थाना कोतवाली नगर एटा
  7. संजीव कुमार पुत्र रामगोपाल वार्ष्णेय निवासी पुरानी बस्ती थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगी का विवरण–

  1. कुल 79210 रुपये व 05 मोबाइल फोन
  2. ताश के पत्ते

गिरफ्तार करने वाले वाली टीम–
1- प्रभारी निरीक्षक श्री सुधीर कुमार सिंह

  1. उ0नि0 श्री किशोरीलाल मीना
  2. उ0नि0 श्री इकबाल खाँ
  3. का0 कृष्ण गोपाल।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks