इंडियन हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौत

इंडियन हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान 30 वर्षीय महिला की मौत

वाराणसी।राजातालाब
राजातालाब में इंडियन हॉस्पिटल के चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रसव के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के भाई कुंदन पटेल ने बताया कि अपनी 30 वर्षीय बहन मीनू को डिलीवरी के लिए इंडियन हॉस्पिटल राजातालाब में दिन सोमवार को दोपहर 2:30 बजे भर्ती कराया था। मंगलवार को सुबह 7:20 पे लगभग मेरी बहन मीनू को एक पुत्री पैदा हुई। इलाज के दौरान अस्पताल में ही मेरी बहन मीनू की आकस्मिक मृत्यु हो गई है। मृतक मीनू का विवाह रखोना गांव निवासी रोहित कुमार पटेल से हुआ था।

जानकारी के मुताबिक राजातालाब पुलिस द्वारा मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस मामले में कार्रवाई करेगी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks