जूनियर हाईस्कूलों में संविदा पर रखेंगे बाबू और चपरासी

जूनियर हाईस्कूलों में संविदा पर रखेंगे बाबू और चपरासी

प्रयागराज, । प्रदेश के 3049 सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में बाबुओं और चपरासियों की नियुक्ति अब संविदा पर होगी। शिक्षा निदेशालय ने आउटसोर्स और संविदा पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजकर शासन से अनुमति मांगी थी। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलने के बाद संविदा नियुक्ति पर पड़ने वाले खर्च और आवश्यक मानव संसाधन आदि का आगणन तैयार कर भेजा जा रहा है। इन स्कूलों में 1988 के पहले तक लिपिक के एक और चपरासी के तीन पद हुआ करते थे। 500 से अधिक छात्र होने पर दो लिपिकों की नियुक्ति का नियम था। 1988 के बाद चपरासी का पद घटाकर एक कर दिया गया। 2018 में लिपिक और बाबू का पद ही समाप्त कर दिया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks