ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

बिजनौर :-ब्रह्म समाज एकता समिति के अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने बिजनौर में प्रेस वार्ता करते हुए कहां की उनके द्वारा 20 12 2021 को जब भाजपा ज्वाइन की थी तो उनके द्वारा ब्राह्मण एवं स्वर्ण समाज के लोगों के हक के लिए कुछ प्रस्ताव रखे थे जिन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में शामिल किया गया था आज यहां मैं भाजपा के लिए एक-एक ब्राह्मण और स्वर्ण का बोट दिलाने के लिए आया हुआ हूं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मैं बी एल संतोष जी जो कि संगठन महामंत्री हैं से मिला था मेरे द्वारा उनसे भी कहा गया कि जैसे अल्पसंख्यकों के लिए अल्पसंख्यक बोर्ड एससी एसटी के लिए भी आयोग है तथा पिछड़े वर्ग के लिए भी आयोग बना हुआ है स्वर्ण के लिए भी स्वर्ण आयोग या स्वर्ण कल्याण बोर्ड की गठन किया जाए भाजपा नेतृत्व द्वारा हमारे इस मांग को 2022 के विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में भी शामिल किया गया था परंतु अभी यह हुआ नहीं है इसी सम्बंध में हमने एक स्मृति पत्र संगठन महामंत्री बी एल संतोष जी को भी दिया है और उन्होंने हमें भरोसा दिया है कि वह ऐसा करेंगे वही उन्होंने कहा कि अगर हमारा प्रस्ताव नहीं माना जाता है तो हम अपने संगठन एवं स्वर्ण समाज के लोगों से वार्तालाप करेंगे हम भाजपा में मान सम्मान के लिए आए हैं अगर हमारी बात नहीं मानी जाएगी तो हम विरोध भी कर सकते है