
एटा,मंडलीय वॉलीबॉल बालिका प्रतियोगिता में अलीगढ़ विजयी
मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आज दिनांक 13 सितंबर 2023 को आदर्श जेएलसीएम इंटर कॉलेज घुटलई एटा के संयोजकत्व में राजकीय इंटर कॉलेज एटा के मैदान पर आयोजित की गयी
प्रतियोगिता में जनपद एटा, हाथरस, अलीगढ़ ,कासगंज की टीमों द्वारा प्रतिभाग किया गया
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच अंडर-19 बालिका वर्ग में हाथरस एवं अलीगढ़ के मध्य खेला गया इससे पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक एटा श्री चंद्रकेश सिंह द्वारा समस्त खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल की भावना के साथ खेलने तथा खेलने से हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संवर्धन के विकास में सहायक होता है
उद्घाटन मैच में अंडर-19 बालिका वर्ग में अलीगढ़ जनपद की टीम ने 25 -15 एवं 25- 10 के अंतर से हाथरस जनपद को पराजित करते हुए विजय प्राप्त की
इसी प्रकार दूसरा अंडर 14 बालिका वर्ग का मैच भी हाथरस एवं अलीगढ़ की बालिकाओं के मध्य खेला गया जिसमें अलीगढ़ जनपद ने 25-18 एवं 25 -15 के अंतर से विजय प्राप्त की
इसके उपरांत तेज बारिश के कारण प्रतियोगिता बाधित होने के कारण आयोजकों एवं प्रतिभागी टीमों के खेल प्रशिक्षकों द्वारा आपसी सहमति से शेष बचे हुए मैच 20 सितंबर को आयोजित कराई जाने पर सहमति प्रदान की गई
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अनिल कुमार, दिनेश सिंह ,जॉली द्वारा तथा स्कोरर का कार्य शैलेश मिश्रा एवं चंद्रकला भारती द्वारा निभाई की गई
इस अवसर पर प्रतियोगिता संयोजक विधालय के संरक्षक श्री हरिश्चंद्र दुबे , प्रधानाचार्य राजकुमार,आदर्श मिश्रा प्रधानाचार्य, जिला व्यायाम शिक्षक विशांत कुलश्रेष्ठ, प्रभात ललित नॉक्स ,राजीव यादव सचिव जिला फुटबाल संघ, भारत वीर वर्मा व्यायाम शिक्षक , मनीष दुबे ,अभय यादव , योगेंद्र सिंह, शिवराज सिंह,सेवाराम ,मनोज कोच, अनिल शर्मा टिल्लू, सत्येंद्र कुमार, राम बहादुर आदि शिक्षक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे