25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा-थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता,थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की नीयत से फायर करने की घटना में प्रकाश में आए 25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त को 01 अवैध तमंचा 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री राजेश कुमार सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षक तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री विक्रांत द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत *मुअस0-668/23 धारा 147,323,506,307 भादवि व 3/25/27 आर्म्स एक्ट* में विवेचना के दौरान प्रकाश में आए *25000 रुपए के इनामिया अभियुक्त अंकित पुत्र योगेश बाबू निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा को 01 अवैध तमंचा 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।* गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता–
1.अंकित पुत्र योगेश बाबू निवासी आवास विकास कॉलोनी थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगी–

  1. एक अवैध तमंचा (315 बोर)
  2. एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस (315 बोर) गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  3. प्र0नि0 श्री सुधीर कुमार सिंह
  4. व0उ0नि0 श्री विपिन कुमार
  5. हे0का0 चंद्रशेखर
  6. का0 धर्मेंद्र कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks