
एटा,मेडिकल कॉलेज पैथोलॉजी से मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो युवक एटा, अवागढ़ में डेंगू पॉजिटिव निकले है। उसके बाद जनपद में डेंगू पॉजिटिव निकलने वालों की संख्या 20 हो गई है। मंगलवार को मलेरिया विभाग की टीम ने चार स्थानों पर जांच, निरोधात्मक गतिविधियां आयोजित की। इसमें 37 संभवित डेंगू मरीजों की एलाइजा जांच को सैंपल पैथोलॉजी भेजे गए हैं।
प्रभारी जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम को पैथोलॉजी से आई एलाइजा जांच रिपोर्ट में दो डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। इसमें शहर के मोहल्ला अनंतपुरम निवासी 22 वर्षीय संदीप राजपूत और अवागढ़ के गांव विनायकपुर निवासी 20 वर्षीय मुकेश है। उन्होंने बताया कि इसके बाद अब तक जनपद में 20 डेंगू पॉजिटिव निकल चुके हैं। साथ ही कार्ड से हो रही जांच में अब तक 30 डेंगू पॉजिटिव आए हैं।