
धनबाद
सिंदरी (घनबाद) 13सितम्बर । बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो की माता रुकवा महताईन का मंगलवार को अशर्फी हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया खबर मिलते ही काफी संख्या में जिले के सभी भाजपा जनप्रतिनिधि करीबी एवं क्षेत्र के लोग उनके आवास पर पहुंचे। श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की , इस अवसर पर धनबाद सांसद पी. एन. सिंह धनबाद विधायक राज सिन्हा, जमशेदपुर विधायक सरयू राय, धनबाद भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह एवं मानस सिंदरी-धनबाद समेत अन्य भाजपा के नेता कार्यकर्ता गण उपस्थित थे ।