लंबित जन समस्याओं का एक सप्ताह में समाधान नहीं हुआ तो किसान उग्र आंदोलन करेंगे

एटा, अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले एटा कचहरी स्थित धरना स्थल पर संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मासिक पंचायत का आयोजन किया गया उक्त पंचायत में सर्वसम्मति से तय किया गया कि किसान मजदूरो की जन समस्याओं के प्रति लापरवाह शासन प्रशासन की वजह से गत लगभग एक वर्ष से जन समस्याओं का धरातल पर समाधान नहीं किया जा रहा है जिससे आक्रोशित किसानों ने पिछले माह बैठककर तय किया था कि जन समस्याओं के प्रति लापरवाह भ्रष्ट, निकृष्ट, दुष्ट अधिकारी / कर्मचारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन, घेराव, महापंचायत आयोजित कर जन समस्याओं का समाधान धरातल पर कराया जाएगा चूंकि उक्त निर्णय के पश्चात ही जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा का तबादला होने के कारण दोनों अधिकारी जनपद में नए आए हैं इसलिए उक्त पंचायत में उपस्थित किसानों ने तय किया कि पिछले लगभग 01 वर्ष से अतिआवश्यक जन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है तो पुनः वृहद आंदोलन करने से पूर्व शासन प्रशासन को कम से कम एक सप्ताह का और समय दिया जाए उसके पश्चात वृहद आंदोलन किया जाए जिससे कि शासन प्रशासन को गरीब मजदूर, किसानों की जन समस्याओं का धरातल पर समाधान करने के लिए बाध्य किया जा सके उक्त ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन से किसान मजदूर नौजवानों ने अपील की है उक्त पंचायत में लिए गए निर्णय के अनुसार एक सप्ताह के अंदर लंबित जन समस्याओं का समाधान कराया जाए अन्यथा की स्थिति में किसान, मजदूर, नौजवान, महापंचायत सहित उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन – प्रशासन की होगी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप अहीर, मंडल उपाध्यक्ष जदुवीर सिंह, जिला प्रभारी चंद्रशेखर प्रधान, युवा जिला प्रभारी दुर्वेश कुमार, युवा जिला अध्यक्ष सचिन कुमार, बीके दीक्षित, युवा जिला उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह – दिनेश पाल सिंह, ज्ञान सिंह शाक्य, ठाकुर राजेंद्र सिंह, वीटू यादव, मैनेजर सिंह, चंद्रपाल सिंह वर्मा, प्रवेश राजपूत, रवि कुमार, नाथू खान, शकुंतला देवी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।