अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद सम्पूर्ण देश में 20 हजार युवाओं को जोड़ने का अभियान।

वाराणसी राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय महामंत्री रामजी तिवारी ने कहा कि बंधुवर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद सम्पूर्ण देश के 35 प्रान्तों में 400 से अधिक जिलों में 5000 से अधिक समितियों के माध्यम से हिन्दू समृद्धि सुरक्षा सम्मान को बढ़ाने के लिए अपनी युवा इकाई राष्ट्रीय बजरंगदल के नेतृत्व में वीर हिन्दू विजेता हिन्दू भर्ती अभियान प्रारम्भ करने जा रहा है जिसके माध्यम से 10 लाख हिन्दू युवाओं को राष्ट्रीय बजरंगदल से जोड़कर हिन्दू ही आगे अभियान को और अधिक मजबूती के साथ सम्पूर्ण देश में स्थापित करने का अभियान प्रारम्भ किया जा रंगा है। इसी क्रम में उत्तरप्रदेश के छ प्रान्तों में भी यह अभियान प्रारम्भ किया गया है काशी प्रान्त की इस वृहद बैठक का आयोजन राष्ट्रीय
बजरंगदल के भर्ती अभियान को सफलता पूर्वक सम्पन्न करने की योजना बनाने हेतु किया गया। जिसमें काशी प्रान्त के अंतर्गत आने वाले जिलों से जिला प्रान्त स्तरीय पदाधिकारियों ने मिलकर व्यापक योजना निर्माण की हैं। काशी प्रान्त से 20 हजार युवाओं को राष्ट्रीय बजरंगदल से जोड़कर हिन्दुओं की सम्पूर्ण सुरक्षा का देश व्यापी अभियान सफल किया जाएगा। कार्यक्रम में उपत्थित अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद काशी प्रान्त के महामंत्री तरुणा शुक्ला राष्ट्रीय वजरंग दल काशी प्रान्त के अध्यक्ष नरेन्द्र शास्त्री मंत्री सुधीर शुभा जी. प्रान्त संगठन महामंत्री संजय दुबे उपाध्यक्ष मिश्री लाल जी श्रवण मौर्य कल्लू राजभर अशोक सिंह हरिनाथ सिंह रिंकू देववंशी सहित काशी प्रान्त के अन्य जिलों से उपस्थित कार्यकर्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।