
बरसात में गिरे स्कूल की जांच कराए प्रशासन सोमवार को पूरे प्रदेश में बरसात जारी है. इसी बीच एक बड़ी खबर सीतापुर जनपद से आयी है कि पिसावां ब्लाक के लौकी गांव का प्राथमिक विद्यालय ढह गया। गनीमत रही कि बरसात के चलते विद्यालय में बच्चे नहीं थे। जब यह खबर गांव वालों को लगी कि गांव का विद्यालय गिर गया है तो मासूम हो गए और प्रशासन से एक सवाल करने लगे अब हमारे बच्चे कहां पढ़ेंगे? क्योंकि बिल्डिंग एक ही थी।
जो बिल्डिंग का भाग बचा है वह भी कब ढह जाएगा पता नहीं ।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी,,,,,बिल्डिंग गिर जाने को लेकर सीतापुर प्रशासन से मांग करती है एक जांच करा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।