यूपी के कई जिलों में भारी बारिश से मचा हाहाकार, दो सगे भाइयों समेत 5 की मौत,100 भेड़ों की हुई मौत

लखनऊ।उत्तर प्रदेश में रविवार देर रात से शुरू हुई भारी बारिश से हाहाकार मचा है। बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन गई है।अभी तक 31 जिलों से भारी बारिश की खबर है। कन्नौज में बारिश से घर गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि संभल में एक बच्चे की मौत हो गई।अमरोहा में भी मकान गिरने से मां-बेटी दब गए,जिसमें बेटी की मौत हो गई। कानपुर से एक की मौत की खबर है।आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से 100 से अधिक भेड़ों की मौत हो गई।

सूबे की राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर, उन्नाव, इटावा, कन्नौज, संभल, मुरादाबाद और आसपास के जिलों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है।कई शहरों में जलभराव की स्थिति बन गई है।मौसम विभाग के मुताबिक 12 बजे के बाद से लखनऊ समेत 13 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गंभीर तूफान और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।स्थानीय प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई, कान्नौज समेत कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 93 MM के करीब बारिश हुई है जो कि इस मॉनसून सीजन में सर्वाधिक है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बारिश और जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिया है।साथ ही कहा है कि अधिकारी सड़कों पर उतरें और लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न होने दी जाए। साथ ही जानमाल के नुकसान पर तुरंत आर्थिक सहायता दिए जाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने फसलों के नुकसान का आंकलन कर तुरंत रिपोर्ट देने को कहा है ताकि किसानों को मुआवजा दिया जा सके।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks