राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया राजद सुप्रीमो का

बाबा नगरी देवघर में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पहुंचे

राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया राजद सुप्रीमो का

देवघर। रविवार को राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में पहुंच चुके हैं.देवघर एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद का भव्य स्वागत किया गया है.एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद सड़क मार्ग से देवघर परिसदन पहुंचे देवघर एयरपोर्ट रोड में जगह जगह फूल माला के साथ स्वागत किया गया.उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचें सर्किट हाउस में भी समर्थकों नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिले और राजद पार्टी की मजबूती के लिए संगठन पर भी बात किया और फिर रात्रि विश्राम देवघर परिसदन में ही करेगें उसके बाद सुबह 7 बजे बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर पहुंचेंगे जहां पर विधि विधान से अपने कुल पुरोहित के साथ लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती की पूजा अर्चना करेंगे. लालू प्रसाद यादव के किडनी ट्रांसप्लांट के बाद वो अब पूरी तरह से स्वस्थ्य है और बाबा बैद्यनाथ की आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं बाबा की पूजा अर्चना के बाद पुनः सर्किट हाउस जायेंगे और वहां भोजन करने के बाद देवघर एअरपोर्ट के लिए निकले जायेंगे देवघर एयरपोर्ट से पटना के उड़ान भरेंगे दो दिन के इस कार्यक्रम को लेकर राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है और स्वागत के लिए जगह जगह बैनर पोस्टर भी लगाए गए हैं लालू प्रसाद यादव के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव और लालू प्रसाद यादव के हनुमान कहे जाने वाले भोला यादव भी साथ में मौजूद थे। कार्यकर्ता के रूप में विधायक प्रदीप यादव पूर्व मंत्री सुरेश पासवान तमाम राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks