सदस्यता अभियान चलाया

एटा सदर विधानसभा की ब्लॉक सकीट के गाँव-हरचंदपुर “खुर्द” में आज दिनांक-10 सितम्बर 2023 को एटा आम आदमी पार्टी के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पुनीत मिश्राजी एवं कोषाध्यक्ष डॉ0यादवेंद्र सिंहजी ने उस ग्राम पंचायत के युवाओं का जमाबाड़ा करके सदस्यता अभियान चलाया। इसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव महिला विंग राजकुमारी यादवजी,प्रदेश सचिव युवा प्रकोष्ठ उमेश यादवजी, जिलाध्यक्ष डॉ0 जितेंद्र यादवजी, जिला संगठन मंत्री महीपाल सिंह(एड0)एवं महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा शशी सिंहजी, महिला संगठन मंत्री नसरीनजी को बुलाया गया। सर्वप्रथम युवा प्रकोष्ठ ने सभी आमन्त्रित ग्राम वासियों एवं पदाधिकारियों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। उसके बाद विशिष्ट अतिथियों ने आम आदमी पार्टी के क्रिया-कलापों में प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश युवा सचिव उमेश यादवजी ने किया। सदस्यता अभियान में ग्राम पंचायत के मोहित,विवेक, जयवीर, लक्ष्मण सिंह, श्रीकांत, संजीव, दानवीर सिंह, ब्रजमोहन, दुर्बीन सिंह, आदेश, विवेक, सतेंद्र, विपिन, ब्रेश बाबू,विशेष, नीरेश, गुलशन, विरेश बाबू, गयादीन, रघुराज सिंह के अलावा खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी एवं एटा युवा प्रकोष्ठ के प्रियांशु दुबे, अंकुर चौहान भी उपस्थित रहे। मुरली मनोहर विद्यालय हरचन्दपुर के प्रधानाचार्य श्री राधेश्याम यादवजी ने सभी आगन्तुकों का अंत में आभार प्रकट किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks