सनातन धर्म सभी धर्मो का पिता हैं:-पं0रामऔतार मिश्र

सनातन धर्म सभी धर्मो का पिता हैं:-पं0रामऔतार मिश्र
एटा,
शांतिनगर स्थित विश्व हिन्दू परिषद क्षेत्रीय कैम्प कार्यालय पर विहिप के प्रांत सह समरसता प्रमुख पं0 रामऔतार मिश्र ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों का पिता हैं।जब तक दुनियां रहेगी तब तक सनातन धर्म रहेगा।सनातन धर्म के खिलाफ बोलने वाले विरोधियों से कहा कि वो अपनी औकात में रहे, जिससे उनका जन्म हुआ है वो राजनीति रोटियां सेंकने के लिए अपने ही पिता को गालियाँ दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि मोदी और योगी आदित्यनाथ उन्हें दण्ड नही दे पायेंगे, तो भगवान उन्हें दण्ड जरूर देगा।आज जो देश में भाजपा की सरकार हैं वह भी सनातन धर्म की देन है।और जो भारत का विश्व में डंका बज रहा है वह भी सनातन धर्म की देन हैं।उन्होंने आगे बोलते हुए कहा कि हम सब मिलकर सनातन धर्म के खिलाफ बोलने बालो को सबक सिखाना चाहिए, इनकी और इनके रिस्तेदारों की अबैध तरीके से प्राप्त की गई संपत्तियों की भी जाँच होनी चाहिए।भारत के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी हिन्दू धर्म के खिलाफ हाल ही में बोलने बाला स्वामी प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार में सबसे बड़ा भृष्टाचारी हैं इसका जब जन्म हुआ था तो इसके पास कपड़े भी नहीं थे, और आज भ्रष्टाचार करके धन कमा लिया और हिन्दू होकर हिन्दू को गालियां देते है।भगवान राम इसका सर्वनाश कर देंगे, मेरा भी अभिशाप है कि जो भी नेता सनातन धर्म के खिलाफ राजनीतिक बोल बोलेगा,अब वह कभी भी वार्ड का मेम्बर भी नहीं बन पाएगा।उन्होंने अन्त में कहा कि ये देश हमेशा से भारत था, हैं, और रहेगा, विरोधियों की कभी भी मंशा पूरी नही होगी।हिन्दू धर्म किसी व्यक्ति विशेष ने नही बनाया,ये तो आदि काल से ही है।सभी धर्म सनातन धर्म की ही शाखाये है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks