
सिंदरी (घनबाद)7 सितंबर सिंदरी राधे कृष्ण मंदिर रंगामाटी आई एम टाइप छठ तालाब के पास कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया ,महिलाओं एवं बहनों ने कृष्ण कन्हैयालाल के द्वार में हर्षोल्लास से भजन कीर्तन की । तत्पश्चात सुबह पंडित जी ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा संपन्न किया , भाई बहनों ने आरती की तथा कृष्ण कन्हैयालाल की जयकारा से रांगामाटी क्षेत्र भक्ति मय से गुंजित हो उठा, पूजा कमिटी की ओर से प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें सक्रिय रूप से ययाति न्यास विकास संघ के सचिव एन. के.सिंह एवं हरेंद्र कुमार, संरक्षक श्री वकील राय न्यासर्कता श्री शिवजी सिंह पूर्व अध्यक्ष श्री राम प्रवेश राय सदस्य डॉक्टर एन.के. सिंह उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह एवं परमानंद .अखिलेश आदि अन्य उपस्थित भाई-बहन का योगदान सराहनीय रहा।