ज्ञानानंद जी महाराज के 179 वें प्राकट्यउत्सव पर दिन मे गुरु गीता पाठ व महर्षि के चित्र का विधि विधान से पूजन किया गया

ज्ञानानंद जी महाराज के 179 वें प्राकट्यउत्सव पर दिन मे गुरु गीता पाठ व महर्षि के चित्र का विधि विधान से पूजन किया गया

गायत्री मंदिर लहूराबीर, वाराणसी में जन्माष्टमी पर्व पर श्री विश्वेश्वर ट्रस्ट सोसाइटी द्वारा संस्थापक महर्षि ज्ञानानंद जी महाराज के 179 वें प्राकट्यउत्सव पर दिन मे गुरु गीता पाठ व महर्षि के चित्र का विधि विधान से पूजन किया गया तथा रात्रि में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, झांकी व भव्य भजन कीर्तन आदि का आयोजन किया गया l उक्त अवसर पर श्री गौरव मिश्र, वेदांग अग्रवाल व शिवम मिश्र ने भजनों की मनोहर प्रस्तुतियाँ की जिनका साथ तबले पर श्री मंगला मिश्र व श्री जय मिश्र ने दिया अन्य कलाकारों में बाल कलाकार श्री कान्हा मिश्र का सोलो तबला वादन, कु. आराधना गुप्ता, कु. प्रीति व कु. तनु द्वारा सधे स्वरों में
भजनों की प्रस्तुतियां सराहनीय रहीं जिनका साथ तबला पर श्री अनंग गुप्ता व ढोलक पर श्री विशाल ने दिया l उक्त अवसर पर ट्रस्ट के सेक्रेटरी श्री सत्य नारायण पांडेय, विनोद शंकर उपाध्याय, शिव प्रसाद श्रीवास्तव, शंभू नाथ चतुर्वेदी ,वीरेंद्र नाथ तिवारी ,मुकेश चंद्र पाठक ,सत्येंद्र मिश्र, गोपाल पांडेय, मुरारी उपाध्याय, नीरज पांडेय सन्तोष दुबे , मोहन पांडेय, रमा उपाध्याय कमल श्रीवास्तव,पीयूष मिश्र. अनिल त्रिपाठी आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व भक्त जन उपस्थित रहे l

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks