शिक्षक दिवस समारोह संपन्न

वाराणसी सेंट.के. सी. मेमोरियल इंग्लिश स्कूल व एस.बी. एस.एस. इण्टर कालेज सूरजकुंड नई सड़क वाराणसी सर्वपल्ली राधा डॉक्टर राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में पूरे श्रद्धा उत्साह व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविनंदन तिवारी जी वह प्रबंधक श्रीमती तृप्ति तिवारी जी व श्रीमती मनीषा श्रीवास्तव, प्रोफेसर आभा मिश्रा जी, डॉक्टर काशी पाठक, डॉक्टर राम बाबू श्रीवास्तव, श्रीमती माधवी तिवारी आदि ने विद्यालय के संस्थापक डॉक्टर कैलाशचंद्र शर्मा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया तथा सर्वपल्ली डॉक्टर राधा कृष्ण जी की मूर्ति माल्यार्पण किया गया वह मां सरस्वती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष स्व. डॉक्टर गायत्री अवस्थी शर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गय इसके पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य मानवीय श्री रवि नंदन तिवारी जी वह प्रबंधक श्रीमती तृप्ति तिवारी जी आदि ने दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षक दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके बाद कुमारी समृद्धि अवस्थी शर्मा ने ‘बड़ा अलबेला है’ गीत पर नित्य प्रस्तुत किया, तथा राधा कृष्ण के चरित्र को दर्शाने के लिए बच्चों द्वारा एक लघु नाटिका प्रस्तुत की जिसमें द्वापर युग में कंस के विनाश के लिए उत्पन्न हुए भगवान श्री कृष्ण व राधा के जीवन की प्रत्येक घटना की झांकी प्रस्तुत की गई इसके पश्चात छात्र-छात्राओं में अपने गुरुओं ने माल्यार्पण किया व तिलक लगाकर मिष्ठान खिलाकर उनका वंदन व अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात रोटरी क्लब शिव गंगा की ओर से व विद्यालय की ओर से समस्त शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। और इसके पश्चात विद्यालय की कोऑर्डिनेटर श्रीमती राम श्रीवास्तव ने आए हुए अतिथियों समस्त शिक्षकों व बच्चों के प्रति आभार प्रकट करते हुए सभी को विद्यालय परिवार की तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किया सम्सत कार्यक्रमों का संचालन रेड हाऊस की कैप्टन कुमारी बेबो निगम ने किया। इस अवसर पर अजय कुमार, आशुतोष गुप्ता ,शिखा बर्मन और विवेक वर्मा रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा से उपस्थित रहे।