ऑपरेशन दृष्टि के तहत बने मॉनिटर कक्ष का शिवपुर थाने में पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटन

ऑपरेशन दृष्टि के तहत बने मॉनिटर कक्ष का शिवपुर थाने में पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने किया उद्घाटन।

वाराणसी

वहीं पर वाराणसी सीपी ने बताया कि यहां पर ऑपरेशन दृष्टि के तहत एक मिनी रूम बनाया गया है और सीसीटीवी कैमरे जनता के सहयोग से लगाए गए हैं और उसका यहां पर फीड प्राप्त हो रहा है और इसका फीडबैक सिगरा स्थित कंट्रोल रूम में भी प्राप्त हो रहा है और काफी कैमरा का फीड यहां पर देखा जाएगा कहीं पर अप्रिय घटना होती है या ट्रैफिक की समस्या है शांति व्यवस्था और लायन ऑर्डर की व्यवस्था और उसको हम तत्काल रेस्पॉन्ड करेंगे। सीपी ने बताया कि कंट्रोल रूम का मुख्य उद्देश्य है कि आसपास के क्षेत्र में दृष्टि रखना ताकि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग ना कर सके और इसका मुख्य उद्देश्य लायन ऑर्डर विशेष तौर पर ध्यान रखना और कहीं भी अप्रिय घटना होता है तो तत्काल रिस्पांस करना इससे बहुत ही फायदा मिलेगा वहीं पर वाराणसी सीपी ने लोगों से अपील की कि आप लोग अपने घरों में सीसीटीवी कैमरा लगवाएं ताकि अपराधियों पर नकेल कसने में आसानी हो सके।
साथ में एडीसीपी मनीष शांडिल्य एवं एसीपी डॉक्टर अतुल अंजान त्रिपाठी रहे मौजूद।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks