
( पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का दिया भरोसा )
एटा ! जिले के सुदूरवर्ती अलीगंज थाना क्षेत्र में पंद्रह दिन पूर्व दुष्कर्म के बाद मासूम छात्रा की हुई हत्या के बाद सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे थे। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया तथा परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने की बाद कही। ओमप्रकाश राजभर ने कहा की पुलिस की पांच टीमें जांच कर रहीं है।एफ. आई.आर. नामजद लोगों के विरुद्ध नहीं की गई है।पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिहं भी उनकी विधानसभा क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। उन्होने क्षेत्रिय स्तर पर एस.आई.टी. का भी घटना के पर्दाफाश हेतु गठन किया है ! परिवार भी पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट है।पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।कोई निर्दोष व्यक्ति मुकद्द्मे में न फंस जाए , इसलिए मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। ओमप्रकाश राजभर ने अपने मोबाइल से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिहं को कॉल लगाकर घटना की पूरी जानकारी लेकर शीघ्र घटना के अनावरण हेतु कहा ! उन्होने कहा कि जरूरत हुई तो डी .जी. क्राइम से बात करके और टीमें भी लगाई जाएंगी और अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के सवाल पर बोलते हुए ओमप्रकाश राजभर ने कहा की इतना बड़ा प्रदेश है, पच्चीस करोड़ आबादी है ।भगवान श्रीराम के जमाने में भी छिट पुट घटनाएें भी घट जाती थीं। बड़ा प्रदेश है अगर कोई घटना घटित होती है तो तत्काल पुलिस की टीमें एक्शन में आती है और कार्य करतीं है, एटा की घटना में भी पुलिस की पांच पांच टीमें कार्य कर रही हैं।