विश्व हिंदू महासंघ कार्यकारिणी का हुआ गठन। डॉ गीता रानी।

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति जी एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मातृशक्ति श्रीमती संतोष मिश्रा जी के निर्देशानुसार जिला वाराणसी कार्यकारिणी मातृशक्ति का गठन गोरख मंदिर मैदागिन वाराणसी में हुआ। कार्यक्रम डॉ गीता रानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ गीता रानी प्रदेश उपाध्यक्ष मातृशक्ति ने मंच संचालन का कार्य किया. और सभी पदाधिकारी सदस्यों के नाम की घोषणा की। जिला कार्यकारिणी में जिला महामंत्री नीता सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलकमल उपाध्यक्ष पूनम जायसवाल सुषमा शुक्ला श्वेता हिंदूवादी मंत्री सोनी शर्मा को जिला अध्यक्ष मातृशक्ति अंजू श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र माल्यार्पण कर पदभार सौपा. महानगर कार्यकारिणी में महामंत्री लक्ष्मी अग्रहरि वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता देवी उपाध्यक्ष पूजा गुप्ता द्रोपति देवी प्रियंका सोनी इंदु सोनी निशा शर्मा मीनाक्षी जायसवाल मंत्री निशा उपाध्याय अंजली श्रीवास्तव नीतू सिंह तपोश्री मित्रा को महानगर अध्यक्ष निशा श्रीवास्तव ने अंग वस्त्र और मलयार्पण कर पदभार सौंपा। महंत राम नाथ जी महाराज( गौरक्ष मंदिर) डॉ गीता रानी निशा श्रीवास्तव अंजू श्रीवास्तव वाराणसी जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता जी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाइयां और शुभकामनाएं दी।