नवागत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद कोषागार पहुंचकर लिया चार्ज

एटा…*                                       *नवागत जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने जनपद कोषागार पहुंचकर लिया चार्ज*
सीईओ औद्योगिक विकास प्राधिकरण भदोही के पद से स्थानांतरित होकर आये 2014 बैच के आईएएस अधिकारी श्री प्रेम रंजन सिंह ने सोमवार को देर रात्रि जनपद कोषागार पहुंचकर जिलाधिकारी एटा के रूप में कार्यभार गृहण किया।

श्री प्रेम रंजन सिंह इससे पूर्व जॉइन्ट मजिस्ट्रेट गाजियाबाद, सीडीओ उन्नाव, प्रयागराज, वीसी अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, नगर आयुक्त अलीगढ़, वीसी गोरखपुर विकास प्राधिकरण, जिलाधिकारी संत कबीर नगर आदि विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

नवागत जिलाधिकारी ने इस दौरान मौजूद अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया। श्री प्रेम रंजन सिंह जनपद एटा के 111वें जिलाधिकारी हैं।

इस अवसर पर सीडीओ डा0 एके बाजपेयी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह, वरिष्ठ कोषाधिकारी मुकेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks