
राष्ट्रीय लोधी महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार।
–व्यक्ति की उन्नति में समाज सर्वोपरि:-देवेन्द्र लोधी एडवोकेट।
एटा,
जनपद मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिला कार्यालय पर बैठक कर जनपद में कार्यकारिणी विस्तार पर चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी एडवोकेट ने की।और संचालन जिला महामंत्री मनोहर सिंह ने किया।
बैठक में संघटन को ग्राम पंचायत स्तर पर भी विस्तार करने की नवीन योजना बनकर तैयार हुई है।जिसे अभी सार्वजनिक न करने पर चिंतन-मंथन किया गया।कार्यकारिणी विस्तार में सकीट ब्लाक के नये अध्यक्ष के रूप में सुबोध कुमार लोधी, ब्लाक उपाध्यक्ष राजकुमार लोधी, ब्लाक सचिव विकास कुमार को नया दायित्व सौंपा गया है।यही उक्त पदों से हटाए गए पदाधिकारियो को अभी कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है।इस अबसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार लोधी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को सामाजिक या राजनीतिक रूप से उन्नित करनी है तो सबसे पहले वह अपने समाज के साथ खड़ा दिखना चाहिए।जब समाज उनके साथ होगा तो व्यक्ति की उन्नति में कोई बाधा नहीं आएगी।इसलिए हम लोग पहले अपने समाज के साथ खड़े दिखने चाहिए।समाज और सामाजिकता दोनों अलग अलग पहलू है, लेकिन एक दूसरे के पूरक भी है।सामाजिकता का पाठ समाज में रहकर ही पढ़ाया जा सकता है।इसलिए हम सबको मिलकर समाज के लिए कार्य करना चाहिए।जिला महामंत्री मनोहर सिंह ने कहा कि समाज में रहकर सामाजिक कार्य करते रहना चाहिए, और समाज की उभरती प्रतिभाओं को उन्नति के शिखर तक पहुँचाना हमारे कर्तव्य है।जिला सोसल मीडिया प्रभारी विकास मित्र ने कहा कि समाज के बिना व्यकि अधूरा है इसलिए हम लोगो को समाज के विकास के लिए कार्य करते रहना चाहिए।जिला उपाध्यय विनोद लोधी ने कहा कि समाज का कार्य करने से सुकून मिलता है समाज का कोई भी व्यक्ति राजनीति करता है तो हम उसके साथ खड़े हैं।
बैठक में देवेन्द्र कुमार लोधी,मनोहर सिंह फौजी, विनोद लोधी, राधेश्याम वर्मा
प्रधान,विकास मित्र, राजकुमार लोधी मौजूद रहे।