खेत की रखवाली कर रहे किसान पर बाघ ने किया हमला

निघासन खीरी क्षेत्र के गांव बंगलहा तकिया के मजरा ठाकुरपुरवा के पास खेत बचा रहे किसान रत्तीराम के उपर बाघ ने किया हमला चिल्लाने पर आस पास के खेत बचा रहे किसानों ने हल्ला मचाना सुरु कर दिया काफी हल्ला मचाने के बाद बाघ ने रत्तीराम को छोड़कर वापस एक गन्ने के खेत में चला गया, तब जाके खेत की रखवाली कर रहे किसान की जान बच सकी लेकिन तबतक खेत की रखवाली कर रहे किसान रत्तीराम को बाघ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसको ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से निघासन सीएचसी में भर्ती करवाया गया है इस घटना की सूचना वनविभाग को दी गई जिससे मौके पर वनविभाग की टीम ने पहुँचकर लोगो को बताया कि जंगल के किनारे बकरियाँ समेत जानवरो को मत ले जाये प्रयास किया जा रहा है जल्द ही इस बाघ को पकड़ा जाएगा तब तक आप सभी लोग सतर्क रहें, सभी से वन विभाग के अधिकारीयो ने अपील की जब आपने खेत की रखवाली करने जाए तो एक समूह बना के जाए जिससे बाघ से बचा जाए, इस घटना को लेकर रेंजर आरिफ जमाल खा ने बताया की घटना के आस पास में फारेस्ट दरोगा समेत वहाँ पर निगरानी के लिये वाचरो की ड्यूटी लगाई गई है और घायल किसान रत्तीराम को निघासन सीएचसी पहुँचकर इलाज हेतु पांच हजार नकद सहायता प्रदान की गई है और घायल रत्तीराम की हर सम्भव मदद का अस्वाशन भी दिया है इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद वन दरोगा घनश्याम जायसवाल सहित विभाग की टीम उपस्थित रही