मानस मुक्ता यशुमति को प्रसिद्ध कथाकार मोरारी बापू ने रत्नावली पुरस्कार से किया सम्मानित

देवघर प्रखंड के कुशमाहा गांव निवासी अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्ध कथाकार को रत्नावली अवार्ड से सम्मानित किए जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। मिली जानकारी के अनुसार गुजरात के कैलाश गुरुकुल महुआ में श्रावण शुक्ल सप्तमी को आयोजित तुलसी जयंती के अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू की ओर से कुशमाहा निवासी मानस मुक्ता यशुमति को रत्नावली अवार्ड से सम्मानित किया गया है। क्षेत्र में इस प्रकार की पहली अवार्ड से क्षेत्र के लोग घर पहुंच कर बधाई देते हुए गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जानकारी हो कि यशुमति साधारण गृहस्थ जीवन व्यतीत करते हुए इस मुकाम तक पहुंचने वाली झारखंड की पहली कथावाचक है। जिन्होंने धार्मिक क्षेत्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जानकारी हो कि यशुमति क्षेत्र के अंतराष्ट्रीय कथाकार होने के बावजूद भी उन्होंने आसपास के छोटी बड़ी सभी धार्मिक स्थलों पर अपने प्रवचन से लोगों का दिल जीत लिया है। वे धार्मिक प्रवचनों को सामाजिक स्तर पर ढाल कर किसी भी कथा को कहने में महारत हासिल है।